पिछले कुछ दिनों में देश में गाय को लेकर घमासान मचा हुआ है. गौरक्षा की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व भारत के सेक्युलर फ़ैब्रिक को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं. खास बात ये है कि कई लोग इन तत्वों का समर्थन भी करते हैं, लेकिन क्या हम गायों को लेकर सच में संवेदनशील और भावनात्मक हैं?
ये तस्वीर चीन की है. इसे देखकर आप भले ही गुस्से से भर उठें, लेकिन ये आज फ़ैशन इंड्रस्टी की सच्चाई बनी हुई है. जब भी आप लेदर से बनी कोई भी चीज़ खरीदते हैं, तो आप इन गायों पर होने वाली क्रूरता के भागीदार बनते हैं. चाहे वो कोई स्टायलिश हैंडबैग हो या फ़िर आरामदायक शूज़, लेदर का कोई भी सामान खरीद कर आप इन मासूम जानवरों की तकलीफ़ों को कई गुना बढ़ा देते हैं.
इन जानवरों के दर्द का अंदाज़ा लगाना भी नामुमकिन है. यहां लेदर के लिए कई गायों की चमड़ियों को निर्ममता से उतारा जाता है. ये मासूम गाय भागने न पाए, इसके लिए इनकी टांगों को काट दिया जाता है. कई बार ये लोग गाय की पूंछ काट देते हैं और उनकी आंखों में एक खास तरह का तीखा पाउडर डाल देते हैं, जिससे इन गायों की आंखों में दर्द बना रहता है. इस क्रूरता का मकसद होता है कि इन्हें बूचड़खानों में बिना किसी प्रतिरोध के आसानी से पहुंचाया जाए.
पेटा ने चीन सरकार से भी इन लोगों पर सख़्त एक्शन लेने की गुहार लगाई है. चीन जानवरों पर होने वाले कानून को लेकर बेहद लापरवाह रहा है. पेटा ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें एक चीनी हाउस में 100 से 200 कुत्तों को क्रूरता से मारा जाता है, ताकि लेदर ग्लव्ज़ बनाए जा सकें. ब्रिटेन के कई जाने-माने रिटेलर्स चीन से सस्ता लेदर इंपोर्ट कर रहे हैं. ज़ाहिर है अगर कोई मशहूर ब्रांड भी लेदर बेच रहा है तो भी वो इन कुत्तों और गायों पर होने वाले टॉर्चर का भागीदार है.
शायद यही कारण है कि कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्टर एज़ाज खान ने भी कहा था कि 'अगर हम सच में गाय को लेकर संवेदनशील होना चाहते हैं और उन्हें बचाना चाहते हैं, तो हार्ले डेविडसन और ऐसी ही कई बड़ी कंपनियों की लेदर बेल्ट्स और लेदर से बनने वाली चीज़ों की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगाएं'.
चीन में केवल गाय ही नहीं, बल्कि कुत्तों के साथ भी बेहद निर्ममता से पेश आया जाता है. इन कुत्तों की खाल उतारने से पहले उन्हें पीटा जाता है और फ़िर इन्हें अधमरा करने के बाद इनकी खाल को धीरे-धीरे उतार लिया जाता है.
गौरतलब है कि कुत्ते का मीट कई एशियाई देशों में लोकप्रिय है. ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका में कुत्ते की खाल से बनने वाले लेदर पर कोई प्रतिबंध भी नहीं है. पेटा के मुताबिक, दुनिया भर की दुकानों में बिकने वाले सस्ते लेदर के ग्लव्ज़ को अगर आप खरीद रहे हैं, तो जान लीजिए कि आप भी इन लोगों के साथ ही क्रूरता के भागीदार हैं. पेटा ने इसके अलावा लोगों को Vegan विचारधारा अपनाने की गुज़ारिश की है. पेटा ने साफ़ शब्दों में कहा है कि कपड़ों से लेकर विभिन्न प्रकार की ज़रुरतों के लिए आज कई ऐसे फ़ैब्रिक मौजूद हैं, जो बिना जानवरों को टॉर्चर किये बनाए जाते हैं. पेटा का मानना है कि फ़ैशन के नाम पर किसी भी जानवर को इस भयानक टॉर्चर से गुज़रने की ज़रूरत नहीं है.
पेटा का कहना है कि 'जब दुनिया में बिना क्रूरता के इस्तेमाल होने वाली पर्यावरण फ़्रेंडली फ़ैब्रिक भरपूर मात्रा में मौजूद हैं, तो कोई कारण नहीं बनता कि कुत्तों, गायों, सुअर और बकरियों और ऐसे ही सैंकड़ों जानवरों पर ऐसी भयानक क्रूरता बरती जाए'.
अगर आप असल मायनों में इन जानवरों, खासकर गायों की मदद करना चाहते हैं तो लेदर से बने प्रॉडक्ट्स को इस्तेमाल करना बंद करें. दुनिया में अब ऐसे कई डिज़ाइनर्स और फ़ैशन कंपनियां हैं जो बिना जानवरों पर क्रूरता ढहाए शानदार प्रोडक्ट्स बना रहे हैं. केवल अपने फ़ैशन के लिए निर्दोष जानवरों को तड़पा-तड़पा कर मार डालना किसी भी तरह से जायज़ नहीं ठहराया जा सकता.
पूर्वांचल का “जातीय समीकरण”, जानें- किसको होगा फायदा? Follow us on Facebook लखनऊ: सियासत में एक प्रचलित कहावत रही है कि दिल्ली की गद्दी का रास्ता यूपी होकर गुजरता है। यूपी की सियासत में यह जुमला इस तरह इस्तेमाल किया जाता है कि लखनऊ की गद्दी का रास्ता पूर्वांचल से होकर जाता है। चार चरणों के बाद यूपी का सियासी संग्राम अब पूर्वांचल पहुंच गया है। पूर्वांचल की 170 विधानसभा की वोटिंग ही यूपी का भाग्य तय करेगी। बिहार की सीमा से सटे चंदौली (मुगलसराय) से शुरु होकर बिहार का दूसरे बॉर्डर गोरखपर और इलाहाबाद से शुरु होकर गोंडा तक पूर्वांचल की सीमा लगती है। इन क्षेत्रों के बीच 28 जिलों की 170 विधानसभा सीटें आती हैं। इन 170 सीटों के लिए सभी पार्टियों ने खास रणनीति तय की है। इन्हीं रणनीतियों के तहत जोर आजमाइश भी हो रही है। Also read यूपी चुनाव में BSP ने खेल दिया बहुत बड़ा दांव, डिंपल और अखिलेश भी हैरान! सपा-कांग्रेस गठबंधन का समीकरण समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के लिए पूर्वांचल का ये चुनाव अबकी किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। पूर्वांचल के पिछले चुनाव में सपा पूर्वांचल की 106 सी...
यूपी चुनावः दूसरे चरण में किसका चला सिक्का? पढ़े- बड़ी बातें लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान कल किया गया। 11 जिलों के 67 विधानसभा सीटों पर 720 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई। दूसरे चरण की वोटिंग में सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। लेकिन क्या रहा है वोटों का रूझान इसको जानने की दिलचस्पी हर किसी की है। Follow us on Facebook दूसरे चरण के मतदान की बड़ी बातें- 1. पहले दो चरण के मतदान से साफ हो गया है कि वोटरों के बीच ना तो किसी लहर चल रही है और ना ही किसी के खिलाफ कोई माहौल बना है। वोटर स्थानीय प्रत्याशियों और हार-जीत के समीकरण को देखते हुए वोट कर रहे हैं। दूसरे चरण की ज्यादातर सीटों पर मामला त्रिकोणीय फंसा हुआ है। Also read अपने ही गढ़ में सपा को हार का खतरा, अखिलेश की ये 10 बातें दे रहीं सबूत 2. पिछली बार दूसरे चरण की 67 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने 34 सीटों जीत हासिल की थी। इस बार उसे कांग्रेस के रुप में साथी है। चुनावी जानकार बताते हैं कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए पुराने आंकड़े ला पाना थोड़ा मुश्किल ...
2000 रुपये के नकली नोट दबा के आ रहे हैं इंडिया में, पहचानना सीख लें Follow us on Facebook जब नोटबंदी का फैसला आया था तो कहा गया था कि दाऊद फैसला सुनते ही रोने लगा था. बिस्तर पकड़ लिया था. ये भी कहा गया कि अब आतंकवाद की फंडिंग खत्म हो जाएगी. पाकिस्तान जाली नोट इंडिया नहीं भेज पाएगा. मतलब सारा दोष 500 और 1000 के नोट पर डाल दिया गया था. कि इसको हटाते ही सब रुक जाएगा. पर हमने उस प्रोसेस के बारे में बात नहीं की थी, जिससे जाली नोट पाकिस्तान से इंडिया आते थे. क्योंकि 2000 रुपये के जाली नोट पाकिस्तान से भारत आ रहे हैं. बांग्लादेश के रास्ते. इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा है कि ये जानकारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी और बीएसएफ को मिले जाली नोटों और इसी मामले में हुई कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद मिली है. Also read काशी की महिला ज्योतिषियों ने बताया यूपी चुनाव का परिणाम पीएम मोदी ने नकली नोटों और कालेधन को खत्म करने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया था और 500 और 2000 के नए नोट जारी करते हुए कहा गया था कि नए नोटों के सिक्यूरिटी फीचर्स कॉपी करना आसान न होगा. लेकिन नोटबंदी के बमुश्किल दो महीने ब...
Comments
Post a Comment