यूपी चुनावः दूसरे चरण में किसका चला सिक्का? पढ़े- बड़ी बातें

यूपी चुनावः दूसरे चरण में किसका चला सिक्का? पढ़े- बड़ी बातें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान कल किया गया। 11 जिलों के 67 विधानसभा सीटों पर 720 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई। दूसरे चरण की वोटिंग में सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। लेकिन क्या रहा है वोटों का रूझान इसको जानने की दिलचस्पी हर किसी की है।
Follow us on Facebook

दूसरे चरण के मतदान की बड़ी बातें-


1. पहले दो चरण के मतदान से साफ हो गया है कि वोटरों के बीच ना तो किसी लहर चल रही है और ना ही किसी के खिलाफ कोई माहौल बना है। वोटर स्थानीय प्रत्याशियों और हार-जीत के समीकरण को देखते हुए वोट कर रहे हैं। दूसरे चरण की ज्यादातर सीटों पर मामला त्रिकोणीय फंसा हुआ है।
2. पिछली बार दूसरे चरण की 67 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने 34 सीटों जीत हासिल की थी। इस बार उसे कांग्रेस के रुप में साथी है। चुनावी जानकार बताते हैं कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए पुराने आंकड़े ला पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है। वहीं इस बार बीजेपी और बसपा भी दमदारी के साथ लड़ रहे हैं।
3. अबकी बीजेपी के लिए ना तो 2014 वाला मामला है और ना ही सपा के लिए 2012 जैसी स्थिति।
4. बरेली, मुरादाबाद, रामपुर और बिजनौर की कुछ सीटों पर धार्मिक ध्रुवीकरण की बातें सामने आई हैं। दूसरे चरण में अधिकतर सीटों पर सपा-कांग्रेस गठबंधन, बीजेपी और बसपा के बीच मुकाबला देखने को मिला।
5. तमाम कोशिशों के बाद भी बसपा का जाटव वोट उसके साथ बना हुआ है। हालांकि दूसरी दलित जातियां जैसे- वाल्मीकि, खटिक, पासी और कोरी जातियों के मतों का बिखराव हो रहा है। इन जातियों का वोट बसपा के अलावा सपा-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा को भी मिल रहा है।
6. मुस्लिम मतदाताओं के बीच बसपा और सपा-कांग्रेस के बीच विभाजन की स्थिति बन रही है। मुरादाबाद जहां में बसपा और गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला तो वहीं संभल जिले की सदर सीट पर AIMIM की मौजूदगी ने दोनों दलों को झकझोर दिया है। संभल सीट से AIMIM के टिकट पर लड़ रहे पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पोते जियाउर्ररहमान ने सपा-कांग्रेस गठबंधन का गणित फेल कर दिया है।
7. पहले चरण में जाट वोटों में तगड़ी पकड़ रखने वाले चौधरी अजित सिंह और बीजेपी के बीच दूसरे चरण में तनातनी दिखी। जाट वोटों का रूझान रालोद और भाजपा की तरफ रहा। वहीं सैनी, कुर्मी, कोइरी वोटों के सहारे बीजेपी दूसरे चरण के मुकाबले में टिकी हुई है।
also read वोट डालने के बाद अखिलेश को लगा सदमा, टेक दिए घुटने, लटक गया सिर और आवाज भी बंद
8. रामपुर में आजम खान की प्रतिष्ठा का सवाल बना स्वार-टांडा सीट पर कड़ा मुकाबला है। नवाब काजिम अली और आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के बीच कडी टक्कर है। पिछली बार इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले काजिम अली अबकी बसपा से उम्मीदवार हैं। इस सीट पर सपा का कभी भी कब्जा नहीं हो पाया है। हालांकि अबकी आजम खान ने अपनी प्रतिष्ठा बनाते हुए बेटे को लड़ा दिया है।
Source:

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वांचल का “जातीय समीकरण”, जानें- किसको होगा फायदा?

2000 रुपये के नकली नोट दबा के आ रहे हैं इंडिया में, पहचानना सीख लें