पार्किंग के नाम पर अवैध वशूली पर जो जवाब मिला सबको पढ़ना चाहिए
City tower , jaunpur । हमेशा की तरह अपने व्यक्तिगत कामो से शहर जाना हुआ जून का पहला हफ्ता गर्मी अपने चरम पर छोटे मोटे कामो निबटाते हुए वाजिदपुर तिराहा स्थित सिटी टावर (शायद ही कोई ऐसा हो जिसे सिटी टावर के बारे में न पता हो फिर भी सिटी टावर वाजिदपुर तिराहा स्थित मल्टीपर्पज कमर्शियल बिल्डिंग है) पहुचा जो कि मुख्य कार्य था ।। जहाँ पहुच कर भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय जाकर अपनी एक पालिसी के बारे में जानकारी लेनी थी। जैसे ही अपनी दुपहिया लंगड़े स्टैंड पर लगाई वैसे ही एक दुबला पतला सा लड़का हाथ मे एक पर्ची लिए बढ़ता है । उसके हावभाव से समझ इतना तो समझ आ गया था कि वो पार्किंग की वसूली करने आ रहा है अब 78 रुपए का पेट्रोल लेने के बाद अगर 10 पार्किंग के देने पड़े तब जो माथा गरम होता है उसके आगे जून की गर्मी फीकी पड़ जाती है। मैंने उससे पुछा कि क्या है भाई ये तो उसने बताया ये पार्किंग रशीद है । मैने उससे पूछा कि मैं:- ठेकेदार कोन है?? लड़का:- अंकित सिंह ।। मैं:- कोन अंकित सिंह ?? लड़का:- लाइनबाजार मैं:- कोंन अंकित सिंह लाइनबाजार?? लड़के का कोई जवाब नही मिलता है...