पूर्वांचल का “जातीय समीकरण”, जानें- किसको होगा फायदा?
पूर्वांचल का “जातीय समीकरण”, जानें- किसको होगा फायदा?
लखनऊ: सियासत में एक प्रचलित कहावत रही है कि दिल्ली की गद्दी का रास्ता यूपी होकर गुजरता है। यूपी की सियासत में यह जुमला इस तरह इस्तेमाल किया जाता है कि लखनऊ की गद्दी का रास्ता पूर्वांचल से होकर जाता है। चार चरणों के बाद यूपी का सियासी संग्राम अब पूर्वांचल पहुंच गया है। पूर्वांचल की 170 विधानसभा की वोटिंग ही यूपी का भाग्य तय करेगी।
बिहार की सीमा से सटे चंदौली (मुगलसराय) से शुरु होकर बिहार का दूसरे बॉर्डर गोरखपर और इलाहाबाद से शुरु होकर गोंडा तक पूर्वांचल की सीमा लगती है। इन क्षेत्रों के बीच 28 जिलों की 170 विधानसभा सीटें आती हैं। इन 170 सीटों के लिए सभी पार्टियों ने खास रणनीति तय की है। इन्हीं रणनीतियों के तहत जोर आजमाइश भी हो रही है।
Also readयूपी चुनाव में BSP ने खेल दिया बहुत बड़ा दांव, डिंपल और अखिलेश भी हैरान!
सपा-कांग्रेस गठबंधन का समीकरण
समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के लिए पूर्वांचल का ये चुनाव अबकी किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। पूर्वांचल के पिछले चुनाव में सपा पूर्वांचल की 106 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत किया था। दोनों सीटें मिला दी जाएं तो 117 सीटें हो जाती हैं। लेकिन इस बार गठबंधन को पूर्वांचल में खास चुनौती मिलने वाली है। गठबंधन यादव+मुस्लिम वोट के साथ-साथ कांग्रेस के सवर्ण वोटर और कुर्मी वोटरों पर नजर बनाए हुए है। इस क्षेत्र से आजमगढ़, देवरिया, बलरामपुर, गोंडा और बस्ती समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाते हैं। वहीं कांग्रेस कुंवर आरपीएन सिंह के सहारे कुशीनगर में अच्छा करने की उम्मीद कर रही है। इसके अलावा गठबंधन को अपने सवर्ण उम्मीदवारों पर भी भरोसा टिका हुआ है।
Also readlफौज का रास्ता आसान किया जाएगा, ताकि...
मायावती का ‘मायावी फॉर्मूला’
मायावती के लिए ये चुनाव करो या मरो की स्थिति वाला है। 2014 के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाने वाली बीएसपी के लिए इस चुनाव में चुनौतियां ढेर सारी हैं। बसपा ने दलित+मुस्लिम का समीकरण बनाकर दूसरे दलों की सियासी गणित गड़बड़ा दिया। पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को पार्टी में शामिल कर बसपा ने मुस्लिम वोटों को लुभाकर सपा के माई समीकरण में फूट डाल दिया। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव के गढ़ आजमगढ़ के मौलाना आमिर रशादी का समर्थन और बलिया में नारद राय और अंबिका चौधरी को पार्टी में शामिल कराकर बसपा ने सपा को तग़ड़ा झटका भी दिया है। सपा दलित मुस्लिम DM समीकरण में सवर्ण वोटरों को लाकर बीजेपी और सपा-कांग्रेस गठबंधन को कड़ी टक्कर दे रही है।
...तो अब खत्म हो रहा है अखिलेश यादव का राजयोग !
बीजेपी को मोदी मैजिक का इंतजार
चुनाव के पूर्वांचल में आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फतेहपुर की रैली में दिया गया दो लाइन का बयान पूर्वांचल में बीजेपी की फिजा बना दिया है। मोदी ने जैसे ही श्मशान-कब्रिस्तान और दिवाली-रमजान की बात पूर्वांचल में बीजेपी की तरफ ध्रुवीकरण को कोशिश को थोड़ी सफलता मिलती दिख रही है। ओबीसी में नॉन यादव वोटरों का रूझान बीजेपी की तरफ दिख रहा है साथ ही भाजपा को ओमप्रकाश राजभर की पार्टी भासपा और अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल के साथ गठबंधन का फायदा मिल रहा है। राजभर और पटेल वोटरों में अबकी भाजपा की गहरी पैठ बन गई है। परंपरागत सवर्ण वोटरों के साथ-साथ ओबीसी जातियों की गोलबंदी से बीजेपी पूर्वांचल में बड़ी जीत की उम्मीद कर रही है।
Also readनरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया प्लान को लगा झटका, लोगों की नौकरियां जाने का खतरा भी बढ़ा
Also readअभी अभी : मैसेज के साथ मिलेंगे पैसे भी, whatsAap यूजर्स के लिए खुशखबरी

Comments
Post a Comment