पासपोर्ट बनाने के लिए अब बर्थ सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत नहीं, आधार या PAN कार्ड से काम चल जाएगा Follow us on Facebook / Twitter अब पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र/ बर्थ सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत नहीं. पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, सरकार ने ये फ़ैसला लिया है. इस हफ़्ते केन्द्र सरकार ने संसद में ये जानकारी देते हुए बताया कि जन्म प्रमाण पत्र के बदले, अब जन्म तिथि सिद्ध करने के लिए आधार कार्ड या PAN कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. इससे पहले कई लोगों को पासपोर्ट बनवाने में ये दिक्कत आती थी, क्योंकि कई लोगों के बर्थ सर्टिफ़िकेट नहीं बने हैं. Source- Bloomingtonmn इससे पहले पासपोर्ट नियम, 1980 के अनुसार 26/01/1989 के बाद जन्मे हर व्यक्ति को पासपोर्ट बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र दिखाना ज़रूरी था. नए नियम के अनुसार, अब लोग जन्म प्रमाण पत्र के बदले: 1. स्कूल के ट्रांसफ़र सर्टिफ़िकेट, Matriculation या School Leaving Certificate, जहां से व्यक्ति आखिरी बार पढ़ा था, उस पर लिखी जन्म तिथि मान्य होगी. 2. PAN कार्ड ...