काशी की महिला ज्योतिषियों ने बताया यूपी चुनाव का परिणाम
काशी की महिला ज्योतिषियों ने बताया यूपी चुनाव का परिणाम
Follow us on facebook
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन, भाजपा और बसपा अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। लेकिन काशी की महिला ज्योतिषियों की राय इससे जुदा है
Also readयूपी चुनावः दूसरे चरण में किसका चला सिक्का? पढ़े- बड़ी बातें
कुछ ज्योतिषियों का तर्क यह भी था कि सात चरणों में हो रहे इस चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती भी उम्दा प्रदर्शन कर सकती हैं। सरकार किसकी बनेगी? कौन सत्ता का ताज पहनेगा? इस मुद्दे पर किसी महिला ज्योतिषी ने स्पष्ट और प्रभावी पक्ष सामने नहीं रखा।
Also readअपने ही गढ़ में सपा को हार का खतरा, अखिलेश की ये 10 बातें दे रहीं सबूत
ज्योतिषाचार्य सोनाली रक्षित ने नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव और मायावती की कुंडलियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इस चुनाव में जीतने वाला प्रत्याशी युवा वर्ग, बुद्धिजीवी एवं शासकों के द्वारा समर्थित होगा। बड़े बैनर का लाभ मिल सकता है।उन्होंने कहा कि यूपी में सपा पहले स्थान पर और भाजपा दूसरे स्थान पर रह सकती है। सरकार बनेगी तो गठबंधन से ही बनेगी। सपा को सीटें ज्यादा मिल सकती हैं। बीजेपी सत्ता में आएगी तो गठबंधन के बल पर ही आएगी। सीटों के मामले में सपा पहले, भाजपा दूसरे, बसपा तीसरे और कांग्रेस चौथे स्थान पर रह सकती है।
लो जी...आ गया नोटबंदी का रिजल्ट! सही साबित हुआ पीएम मोदी का फैसला! - पढ़ें और जानें कैसे
वहीं संस्था की महासचिव स्वाति बरनवाल ने कहा कि अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले अबकी भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी। ज्योतिषाचार्य डा.आभा यज्ञसेनी ने समसार शास्त्र के आधार पर बताया कि जय-पराजय के चक्र में अखिलेश और मायावती को दो-दो अंक मिल रहे हैं। भाजपा आगे नजर आ रही है।
Also readISRO Satelite Launch: अंतरिक्ष में भारत की धाक, 104 सैटेलाइट लॉन्च
अंजनी सोनी ने गोचर के आधार पर ग्रह की स्थित को भाजपा के अनुकूल बताया। वहीं सीमा कपूर ने पूर्णवृत्ति का संकेत दिया। अनुराधा वर्मा ने ग्रहों की चाल बसपा के पक्ष में बताया। डा. रामेश्वर नाथ ओझा और कांति ओझा ने कहा कि शुक्र के बक्री होने के कारण यूपी के चुनाव में महिला प्रत्याशी का प्रभाव नहीं रहेगा। दोनों का संकेत था कि भाजपा अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
Also read2000 रुपये के नकली नोट दबा के आ रहे हैं इंडिया में, पहचानना सीख लें
Follow us on Facebook
Source:





Comments
Post a Comment