’बिक गयी है गोरमिंट’ आंटी का ये डायलॉग उनके और परिवार के लिए बन गया है बड़ी मुसीबत

’बिक गयी है गोरमिंट’ आंटी का ये डायलॉग उनके और परिवार के लिए बन गया है बड़ी मुसीबत

Follow us on Facbook/Twitter
'ये बिक गई है गोरमिंट', ये लाइन सोशल मीडिया पर इस क़दर वायरल हुई कि कई Memes, पोस्ट्स, और आर्टिकल्स की पंचलाइन बन गयी. जिन आंटी ने ये लाइन कही थी, उन्हें शायद पता नहीं था कि किस तरह उनकी ज़िन्दगी बदल जाएगी. लेकिन बेहतरी के लिए नहीं.
पाकिस्तान के एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट में सबसे पहले Qamar नाम की महिला ने इस लाइन को बोला था. इसके बाद तो हर किसी ने इसे जम कर उपयोग किया. रातों-रात ये महिला सेलेब बन गयी. ऐसा हम सोचते हैं, लेकिन असलियत इससे बिलकुल अलग है.
पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली Qamar और उनका परिवार अब अपने शहर और परिवार में मज़ाक का विषय बन गया है. उनके बेटे का कहना है कि 'हम लोग किसी भी त्योहार या फंक्शन में नहीं जाते, क्योंकि जैसे ही लोग हमारी मां को देखते हैं, वो सब कुछ छोड़ हमारी मां का मज़ाक बनाने लगते हैं. इतना ही नहीं, हमारे पड़ोसी और रिश्तेदारों ने भी हमारे यहां आना छोड़ दिया है.'
Qamar के बेटे ने अपनी मां के इस रवैये का कारण भी बताया. उन्होंने कहां कि 'मेरी मां को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है और इस कारण वो कई बार कुछ भी बोल जाती हैं. जब ये लाइन उन्होंने बोली थी, उस वक़्त भी उनका रक्तचाप काफ़ी बढ़ा हुआ था. इसी कारण उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने ये बात बोल दी.'
उनके बेटे का मानना है कि इस बात को सोशल मीडिया पर डालने की बजाये रिपोर्टर को ये लाइन काट देनी चाहिए थी. इसके कारण उन्हें अपनी बहनों के लिए रिश्ते खोजने में काफ़ी समस्या हो रही है.
पिछले साल ये वीडियो काफ़ी वायरल हुआ था, लेकिन इसकी वजह से Qamar को ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, शायद हमने कभी सोचा ही नहीं था. 
story credit Gajabpost

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वांचल का “जातीय समीकरण”, जानें- किसको होगा फायदा?

यूपी चुनावः दूसरे चरण में किसका चला सिक्का? पढ़े- बड़ी बातें

2000 रुपये के नकली नोट दबा के आ रहे हैं इंडिया में, पहचानना सीख लें